BREAKING
Gujarat Nikay Chunav Result 2026 LIVE Updates: गुजरात में फिर से भगवा परचम... सभी 15 निगमों में बीजेपी की जीत, सूरत में AAP का सूपड़ा साफ - AajTak | कभी गोल किया तो कभी टीम का जोश किया हाई; बंगाल के बगल में PM मोदी ने बच्चों संग कैसे खेला फुटबॉल? देखिए - News18 Hindi | आज की ताजा खबर LIVE: यूएई ने OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने का किया ऐलान - TV9 Bharatvarsh | Assembly Election 2026 Live: 'चड्ढा चड्डी बन सकता है', तृणमूल सांसद के बयान पर बवाल, बीजेपी बोली- पंजाबी समुदा - ABP News | पीएम मोदी का काशी दौरा: 6332 करोड़ की देंगे सौगात, 'जनाक्रोश सम्मेलन' में जुटेंगी 50 हजार महिलाएं - Navbharat Times
Home /कानपुर

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य व प्रशिक्षण पर महापौर का फोकस

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य व प्रशिक्षण पर महापौर का फोकस

Surya pandey

कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को महापौर की अध्यक्षता में (फिक्की महिला संगठन) कानपुर इकाई के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कौशल विकास को लेकर कई अहम प्रस्ताव रखे गए।

फिक्की फ्लो कानपुर की अध्यक्ष ने महापौर के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं—महिला सफाई कर्मियों के लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यशाला, ब्रेस्ट कैंसर, आई चेकअप, शुगर और बीपी जैसी बीमारियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप, तथा संगठन को एक पार्क सुंदरीकरण के लिए उपलब्ध कराना।

महापौर ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए फिक्की फ्लो से अपील की कि वे ऐसे बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा और देखभाल की व्यवस्था करें, जिनके माता-पिता नहीं हैं। इस पर संगठन की अध्यक्ष ने बताया कि उनके कई सदस्यों के अपने स्कूल हैं, जहां ऐसे बच्चों को प्रवेश दिलाया जा सकता है। साथ ही संगठन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण और स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान महापौर ने पार्क सुंदरीकरण के लिए अधिशाषी अभियंता (उद्यान) दिवाकर भास्कर को निर्देश दिए, जबकि महिला सफाई कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संख्वार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त मो. अवेश, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनमोहन आर्या, फिक्की फ्लो की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, आयुषी टंडन, शेफाली राज, प्रज्ञा अग्रवाल, मीनू झुनझुनवाला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णयों से शहर में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Share this story