भीषण गर्मी में जीवों के लिए पहल: नगर निगम ने बांटे 400 नाद, लोगों से की पानी की अपील

Surya pandey
कानपुर। दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में समाजसेवी संस्थाओं को जानवरों और पक्षियों को पानी पिलाने के उद्देश्य से नाद वितरित किए गए। इस दौरान कुल 400 नाद बांटे गए।
कार्यक्रम के दौरान महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों के बाहर और आसपास के पार्कों में जानवरों व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि भीषण गर्मी में इन बेजुबानों को राहत मिल सके। साथ ही सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह किया गया कि जहां भी नाद की आवश्यकता हो, उसकी जानकारी दें, जिससे आगे और नाद उपलब्ध कराए जा सकें।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि शहर में यदि और नादों की आवश्यकता पड़ेगी तो उनकी भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रैन बसेरों के बाहर भी जानवरों और पक्षियों के लिए नाद रखे जाएंगे।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त मो. अवेश, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share this story