कानपुर नगर :
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई से 20 मई तक प्रदेश के कई जिलों में उष्ण लहर (लू) से लेकर अत्यधिक उष्ण लहर चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 18 मई से 20 मई के बीच लू का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, रायबरेली सहित कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं l विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
कृषि क्षेत्र पर भी गर्मी का असर पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करने, खेतों में नमी बनाए रखने तथा दोपहर के समय खेतों में काम कम करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि 20 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
भीषण गर्मी का अलर्ट: कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में अगले 5 दिन लू का कहर


Share this story