तरुण गाबा बने लखनऊ पुलिस कमिश्नर, पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज कमिश्नरेट की कमान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सबसे अहम बदलाव लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में हुआ है, जहां आईपीएस तरुण गाबा को नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर), लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं पीयूष मोर्डिया को पुलिस आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार मधु अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, अमरेंद्र कुमार सेंगर को पुलिस महानिदेशक अभिसूचना के साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार तथा राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा नवीन अरोरा को एडीजी वाराणसी जोन, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं, डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय के साथ एडीजी लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार, धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, मोहित गुप्ता को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद तथा आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को सचिव (गृह) उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही अनुपम कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू तथा आनंद कुमार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में लोक शिकायत प्रकोष्ठ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर: यूपी में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई अहम पदों पर नई तैनाती


Share this story