लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास फर्रुखाबाद जनपद में संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा संगठन सुदृढ़ीकरण एवं बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नंदकुमार पासवान एवं मंडल प्रभारी आनंद सिंह की उपस्थिति में संगठनात्मक समीक्षा की गई। बैठक में जिला प्रभारी सम्भू नाथ गुप्ता ने जिले की संगठनात्मक स्थिति बूथ गठन सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। मंडल प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गरीब, शोषित, दलित, पिछड़े एवं युवा वर्ग की आवाज बनकर लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में विधानसभा एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों से संगठन विस्तार, बूथ कमेटी गठन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने एवं नियमित बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

