डॉ. अम्बुज मिश्रा को जिलाध्यक्ष और शुभांगी सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा
कानपुर, 15 जुलाई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कानपुर महानगर इकाई का विस्तार बुधवार को कल्याणपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। इस दौरान इटावा के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित भी मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी में डॉ. अम्बुज मिश्रा को जिलाध्यक्ष, शुभांगी सिंह को महामंत्री, कपिल अग्रवाल को उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र शुक्ला को युवा जिलाध्यक्ष, अमात्ये मिश्रा को युवा महामंत्री, राहुल यादव को युवा सह मंत्री, हेमंत दीक्षित को युवा उपाध्यक्ष, दीप्ति दुबे को महिला विंग जिलाध्यक्ष तथा डॉ. ज्योति चौहान को महिला विंग महामंत्री बनाया गया। वहीं, श्रीमती बिंदु सिंह को प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का सशक्त होना समय की आवश्यकता है, जिससे व्यापारियों की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सके।
इटावा जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कानपुर महानगर इकाई का विस्तार, धर्मेन्द्र शुक्ला बने युवा जिलाध्यक्ष


Share this story