कानपुर नगर, 11 जून 2026।

मानसून से पूर्व शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को मा० महापौर ने जोन-1 क्षेत्र में नाला-नाली सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। पूर्वाह्न 11 बजे किए गए निरीक्षण के दौरान महापौर ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नाला-नाली सफाई कार्यों की धीमी प्रगति पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके।

महापौर ने अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए सफाई कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा और बरसात के दौरान बेहतर जल निकासी नगर निगम की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता सिविल सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, डॉ. चन्द्रशेखर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Article Image