शिवसेना यूबीटी कानपुर नगर जिलाध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा ने संगठन पदाधिकारियों के साथ गुजैनी अम्बेडकर नगर स्थित बालासाहेब ठाकरे प्रतिमा का पुनः निरीक्षण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि विगत दिनों अराजक तत्वों के द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की प्रतिमा के हाथ को तोड़ दिया गया था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पहुंचे शिवसैनिको के आक्रोश के बाद जिला प्रशासन आनन फानन में मौके पर ही प्रतिमा का रंगरोगन तथा पुनः पुताई के लिए कारीगर बुलाकर कार्य को प्रारंभ कराया जिसके बाद शिवसैनिक शांत हुए थे। आज जिलाध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच बाला साहेब की प्रतिमा पर गंगाजल पुष्प दूध से जलाभिषेक कर मालार्पण कर मिष्ठान वितरित कर हर्ष प्रकट किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बाला साहेब अमर रहे के जोरदार नारे लगाए। मुख्य रूप से महासचिव सुरेन्द्र राजपूत रंजीत सिंह सेंगर वरिष्ठ सचिव शिवम शुक्ला शैलेन्द्र सक्सेना गोविंद कुशवाह अनिल शर्मा अरविन्द कुमार राजू सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।