
कानपुर पाँचवे बड़े मंगल पर नौबस्ता के हंसपुरम क्षेत्र में ऋषि बिल्डर्स के तत्वाधान में हजारों राहगीरो को ठंडी लस्सी वितरित कि गई। आयोजक भाजपा कार्य समिति सदस्य दक्षिण राजीव त्रिपाठी ने बताया कि विगत वर्षों से श्री हनुमान जी की कृपा से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं आज पांचवे बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी महाराज का पूजन क्षेत्रीय नागरिकों ने किया। जहाँ बड़ी संख्या में मौजूद निवासियों ने बाबा के जयकारे लगाए तथा करीब 4 हजार लोगों ने भीषण गर्मी में राहत दे रही ठंडी लस्सी को ग्रहण किया। इस मौके पर वरिष्ठजनों को डायरेक्टर राजीव त्रिपाठी के द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किए गए। आए हुए अतिथियों को श्री गुरु महाराज कैची धाम का महाप्रसाद भेंट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के द्वारा श्री हनुमान जी का पूजन कर किया गया। इस मौके पर आनंद सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में इस तरह का आयोजन से आम जनमानस तथा राहगीरों को राहत मिलती है तथा ऐसे आयोजन नित्य प्रति नगर के प्रत्येक क्षेत्रों में आयोजित होने चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से हरि सिंह केके बाजपेई अशोक त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
