कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा तत्काल प्रभाव से तीन निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना फीलखाना अभय प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना नियुक्त किया गया है।
वहीं अतिरिक्त निरीक्षक एसडब्ल्यूटी दुर्गा प्रसाद को प्रभारी निरीक्षक एसडब्ल्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक रीना सिंह, जो वर्तमान में थाना चकेरी में तैनात थीं, उन्हें थानाध्यक्ष फीलखाना बनाया गया है।
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कानपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन निरीक्षकों के तबादले
Share this story