कानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास का सपना साकार करने का एक और अवसर सामने आया है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने निजी क्षेत्र की सहभागिता से विकसित मगरवारा (गोकुलधाम), उन्नाव आवासीय योजना में अवशेष 55 फ्लैटों के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

केडीए के उपाध्यक्ष अंकुर कौषिक एवं सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष कार्याधिकारी (पीएमएवाई) डॉ. रवि प्रताप सिंह द्वारा योजना के अंतर्गत शेष फ्लैटों को चिन्हित किया गया है। यह परियोजना मेसर्स ट्रेड स्टोन लिमिटेड द्वारा मगरवारा, उन्नाव में विकसित की गई है। प्रत्येक फ्लैट का कार्पेट एरिया 23.12 वर्गमीटर है तथा कुल मूल्य 6.09 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। केंद्र सरकार से 1.50 लाख रुपये एवं राज्य सरकार से 1 लाख रुपये के अनुदान के बाद लाभार्थी को मात्र 3.59 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लिए विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इनमें दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, विधवा/एकल महिला तथा उभयलिंगी आवेदकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र आवेदक 15 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक एचडीएफसी बैंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 5,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण और मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

प्राप्त आवेदनों का सत्यापन राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा), लखनऊ द्वारा किया जाएगा। पात्र पाए गए आवेदकों के बीच नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा,