BREAKING
ट्रंप ने दिए ईरान से दोबारा बातचीत के संकेत, कहा- 'मेरे प्रतिनिधि पाकिस्तान जा रहे हैं' - BBC | 'भाई झालमुड़ी खिलाओ, कितने की है', बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच दुकान पर रुके PM मोदी; देखें VIDEO - Hindustan Hindi News | भीषण गर्मी की चपेट में भारत, कई राज्यों में 45 डिग्री पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट - AajTak | ईरान ने बातचीत से पहले रखी शर्त, कहा- पाक‍िस्‍तान तभी जाएंगे, जब 'पहले नाकेबंदी हटाओ' - News18 Hindi | 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम की आड़ में...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोले इमरान - ABP News
Home /आपका शहर

पोषण पखवाड़ा 2026: 164 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पोषण मेला व गोष्ठी का आयोजन

पोषण पखवाड़ा 2026: 164 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पोषण मेला व गोष्ठी का आयोजन

कानपुर नगर।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में रविवार को शहर प्रथम व शहर द्वितीय परियोजना क्षेत्रों में पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत पोषण मेला, गोष्ठी और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग प्रतिभा शुक्ला, उपायुक्त मनरेगा चंद्र मोहन कन्नौजिया तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा 7 महिलाओं की गोदभराई, 4 बच्चों का अन्नप्राशन, 5 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार तथा कुपोषण से स्वस्थ हुए बच्चों को पोषण पोटली वितरित की गई। साथ ही कुल 164 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज को मजबूत दिशा दे रही है। उन्होंने नवनियुक्त सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी।

नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सहायिकाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपू सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शहर प्रथम पुष्पा अग्निहोत्री, शहर द्वितीय आस्था द्विवेदी सहित विभागीय स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this story