Surya pandey

फतेहपुर, आज अमर शहीद की 169वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर द्वारा अमर शहीद स्थल 52 इमली पर एक भावपूर्ण पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व शहीद के वंशज के सानिध्य में किया गया। सबसे पहले उन्होंने 52 शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उस ऐतिहासिक 52 इमली वृक्ष को नमन किया गया, जहां अंग्रेजों द्वारा 52 वीरों को फांसी दी गई थी। इस दौरान दीप प्रज्वलन कर शहीदों की अमर गाथा को याद किया गया।

समिति के सचिव दिलीप पांडेय और कोषाध्यक्ष रत्नेश जी सहित सभी सदस्यों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने जोधा सिंह अटैया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार शहीद जोधा सिंह अटैया और उनके 51 साथियों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और स्वतंत्रता की ज्योति प्रज्वलित की, उसी भावना को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि राष्ट्रप्रेम की इस भावना को न केवल देश में, बल्कि विश्वभर में बसे भारतीयों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहे।