कई जिलों में नए संयुक्त मजिस्ट्रेट तैनात, कानपुर देहात की जिम्मेदारी रिद्धम आनंद को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। शासन की ओर से जारी नई तैनाती के तहत विभिन्न जिलों में तैनात सहायक मजिस्ट्रेट (ट्रेनी आईएएस) को पदोन्नत कर संयुक्त मजिस्ट्रेट (Joint Magistrate) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई तैनाती के तहत रिद्धम आनंद को कानपुर देहात का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
18 अधिकारियों की नई तैनाती
आदित्य श्रीवास्तव — शाहजहांपुर
सुष्री मोनिका — बस्ती
शौर्य अरोड़ा — बदायूं
कुनाल रस्तोगी — गोरखपुर
अयान जैन — आजमगढ़
शिवम कुमार — महाराजगंज
अनिमेष वर्मा — देवरिया
अंशुल हिंडोल — सुल्तानपुर
शुभांशु कटियार — जौनपुर
विनोद कुमार मीना — औरैया
अर्पित कुमार — प्रयागराज
सुष्री रिद्धम आनंद — कानपुर देहात
रमेश चंद्र वर्मा — बलिया
जी. अक्षय दीपक — कुशीनगर
तेजस के. — मैनपुरी
मनीषा धामें — झांसी
आयुष अग्रवाल — रायबरेली
अपराजिता आर्यन — लखनऊ
प्रशासनिक फेरबदल को आगामी दिनों में जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए संयुक्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने जिलों में राजस्व, कानून-व्यवस्था तथा प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों का तबादला
Share this story