BREAKING
ईरानी ससंद के स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने बताया ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत में कहां फंसा है पेच - BBC | केजरीवाल केस पर फैसला सुना रही थीं जस्टिस स्वर्णकांता; तभी CBI को देख कही ऐसी बात… हंसने लगे सभी - News18 Hindi | जिस जहाज को अमेरिका ने कब्जाया, उसपर लदा है ये सामान! तभी ईरान ने मचाया है बवाल - AajTak | योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार में दिखेगा महिला कार्ड? ब्राह्मण पर भी फोकस, OBC से एक नाम तय - Hindustan Hindi News | ऑपरेशन महादेव: 90 दिन, 250 किमी की ट्रैकिंग और वो 10 घंटे... पहलगाम के कातिलों के अंत की रोंगटे खड़े कर देने... - News18 Hindi
Home /आपका शहर

कठारा -बिधनू मार्ग पर रेलवे फाटक 76 दो दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन जारी

कठारा -बिधनू मार्ग पर रेलवे फाटक 76 दो दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन जारी

कानपुर नगर, 15 अप्रैल 2026:
रेलवे समपार संख्या-76 (किमी 1414/13-14) पर आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के चलते कठारा से बिधनू जाने वाले मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल शाम 6:00 बजे से लागू होकर 17 अप्रैल शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वी.) घाटमपुर, उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, यह कार्य रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत आवश्यक है, जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क यातायात रोका गया है।

इस दौरान बिधनू जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में रेलवे समपार संख्या-75 से होकर आवागमन की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्ग का उपयोग कर सहयोग करें और असुविधा से बचें।

Share this story