परशुराम जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश

कानपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 87 स्थित सागरपुरी केडीए कॉलोनी, कांता मेमोरियल स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी कुलदीप तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश त्रिवेदी (उत्कर्ष हॉस्पिटल) एवं अध्यक्षता आप त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित करके की गई।
इस अवसर पर डॉ. राजेश त्रिवेदी ने समाज को एकजुट रहने और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। वहीं आयोजक कुलदीप तिवारी ने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को जनेऊ, तिलक और चोटी जैसी परंपराओं के प्रति जागरूक करें तथा समय पर उनका संस्कार सम्पन्न कराएं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की भी अपील की।
कार्यक्रम में विजय तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी समाज सेवा और आर्थिक सहयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कैलाश शुक्ला, अरविंद शुक्ला, सुखनंदन शुक्ला, आदित्य बाजपेई, राकेश मिश्रा, आदित्य तिवारी, दीप द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, रामजी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, राजू पांडे, गणेश अवस्थी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संवाद और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।
Share this story