मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। फिल्ममेकर जूड एंथनी जोसेफ की हालिया टिप्पणी के बाद आयुष्मान खुराना ने इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
आयुष्मान ने मोहनलाल जैसे बड़े कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह कभी उनके साथ काम करने के योग्य बनेंगे।
आयुष्मान खुराना अपनी अलग तरह की फिल्मों और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं मोहनलाल भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिने जाते हैं।
दो अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के इन चर्चित कलाकारों को एक साथ पर्दे पर देखने की संभावना ने सिनेमा प्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। हालांकि, फिलहाल दोनों के किसी संयुक्त प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। रिपोर्ट.. Atharv Dwivedi