कानपुर नगर, 26 जून।
जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को खान विभाग, निदेशालय की टीम और संबंधित थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान उपखनिज बालू, मोरम और गिट्टी से लदे करीब 160 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में 11 वाहन ओवरलोड अथवा बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर सभी वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज़ की कार्रवाई की गई, साथ ही कुल 7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध नियमित, प्रभावी और सख्त अभियान जारी रखा जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान, 7 लाख का जुर्माना

Share this story