कानपुर नगर, 21 जुलाई। जनहित एवं शासकीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह ने सात डिप्टी कलेक्टर/उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों पर नवागत डिप्टी कलेक्टरों को कार्यभार सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं—
श्रीमती शिखा शुक्ला को अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) बनाया गया है।
श्रीमती ज्योति शर्मा को अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री मनीष कुमार यादव को अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्ठम) नियुक्त किया गया है।
श्री राकेश कुमार पाठक को अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम) बनाया गया है।
श्रीमती ऋचा सिंह को अपर उप जिलाधिकारी सदर, कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री सत्यपाल प्रजापति, जो अब तक डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी तहसीलदार नरवल थे, उन्हें उप जिलाधिकारी (नरवल) बनाया गया है।
श्री संजीव कुमार दीक्षित, जो अपर उप जिलाधिकारी सदर के पद पर कार्यरत थे, को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नरवल नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कानपुर नगर में प्रशासनिक फेरबदल, सात डिप्टी कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां

Share this story