8 जून से शुरू होंगे मत्स्य योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मिलेगा लाभ
8 जून से शुरू होंगे मत्स्य योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मिलेगा लाभ
कानपुर नगर। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक मत्स्य पालकों एवं पात्र लाभार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभागीय योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 08 जून 2026 से 28 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट www.fisheries.up.gov.in के माध्यम से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना हेतु अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा।
डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि योजनाओं से संबंधित पात्रता, इकाई लागत, अनुदान की दर, आवश्यक अभिलेखों की सूची तथा आवेदन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदक भी निर्धारित अवधि के भीतर पुनः आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं में भविष्य में किसी प्रकार का संशोधन होने पर संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे।
योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कानपुर नगर अथवा विभाग के अन्य संबंधित कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। तकनीकी सहायता एवं अन्य जानकारी के लिए विभागीय हेल्पलाइन नंबर 0522-2740270 पर संपर्क किया जा सकता है।
8 जून से शुरू होंगे मत्स्य योजनाओं के आवेदन,मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मिलेगा लाभ

Share this story