कानपुर नगर, 3 मई 2026।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के समस्त मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मीडिया न केवल जनमानस की आवाज बनकर शासन-प्रशासन तक मुद्दों को पहुंचाता है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है।
उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आशा जताई कि मीडिया इसी तरह जनहित में कार्य करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता, लोकतंत्र की आत्मा है और इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

