डीएम ने कार्मिकों संग बैठकर समझी जनगणना की प्रक्रिया, सटीक आंकड़ों पर दिया जोर

डीएम ने कार्मिकों संग बैठकर समझी जनगणना की प्रक्रिया, सटीक आंकड़ों पर दिया जोर
कानपुर नगर।
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक अनूठी पहल करते हुए खुद कार्मिकों के बीच बैठकर प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित इस सत्र में उन्होंने जनगणना की बारीकियों को गंभीरता से समझा और कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया।
फील्ड ट्रेनर आलोक यादव द्वारा संचालित प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न केवल पूरी प्रक्रिया को ध्यान से देखा, बल्कि बीच-बीच में कार्मिकों से संवाद कर उनकी समझ का भी आकलन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि यही आंकड़े भविष्य की सरकारी नीतियों की दिशा तय करते हैं। इसलिए प्रत्येक जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है।
डीएम ने कार्मिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पूरी लगन और मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के तहत एकत्रित आंकड़े देश के विकास और नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
जनपद में इस अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां जारी हैं। 15 प्रशिक्षण केंद्रों पर 172 फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से 10,467 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। केआईटी केंद्र पर 250 कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां डीएम ने व्यवस्थाओं और गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
जनगणना-2027 के पहले चरण में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और जनसंख्या का विस्तृत विवरण एकत्रित करेंगे।
Share this story