BREAKING
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: पहले वोट प्रतिशत अब एग्जिट पोल ने कर दिया इशारा, बंगाल में ढहा ममता का किला... - News18 Hindi | बंगाल चुनाव: केंद्रीय बलों के खिलाफ प्रदर्शन, ममता बनर्जी बोलीं- कुचला जा रहा है लोकतंत्र - AajTak | US Iran News: अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई करेंगे: ट्रंप की चेतावनी पर आ गया ईरान का बयान, जहाजों की जब्ती पर धमकाया - Navbharat Times | नेपाल एयरलाइंस की हिमाकत, भारत के जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारतीयों के भारी विरोध पर डिलीट की पोस्ट - Navbharat Times | वृषभ राशिफल 30 अप्रैल: वृषभ राशि आज धन संबंधी मामलों पर ध्यान दें, पढ़ें आज का वृषभ राशिफल - Live Hindustan
Home /कानपुर

: “मिशन मोड में जुड़ेंगे राशन कार्डधारक: 10 दिन में प्रगति नहीं तो बीएमएम पर कार्रवाई”

: “मिशन मोड में जुड़ेंगे राशन कार्डधारक: 10 दिन में प्रगति नहीं तो बीएमएम पर कार्रवाई”

Surya pandey

कानपुर नगर।
जनपद में पात्र गृहस्थी के लाभार्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 3,36,615 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से अब तक केवल 98,854 लाभार्थियों को ही स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा सका है। इस धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि शेष पात्र परिवारों को तेजी से समूहों से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) नियमित फील्ड विजिट करें और नए समूहों का गठन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान की दैनिक समीक्षा जिला विकास अधिकारी द्वारा तथा साप्ताहिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी 10 दिनों में जिन बीएमएम का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि शेष 2,67,761 राशन कार्ड धारकों को प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग के सहयोग से कोटेदारों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। राशन वितरण दिवस पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा, उचित दर की दुकानों (एफपीएस) पर सदस्यता शिविर आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक मिशन प्रबंधक, समूह सखी और कोटेदारों की संयुक्त बैठकें कर इस प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, जिससे उनकी आजीविका मजबूत हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story