कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीसीपी दक्षिण ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई और समाधान की जानकारी अवश्य दी जाए।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, उन्हें बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
