पुलिस आयुक्त ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई नई तैनाती
कानपुर नगर। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मंगलवार को निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार अशोक कुमार दुबे को किदवई नगर से हटाकर गोविंदनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं राकेश कुमार सिंह को गोविंदनगर से स्थानांतरित कर चमनगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपराध शाखा में तैनात केशव कुमार तिवारी को कल्याणपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में जनार्दन सिंह को अरेल से स्थानांतरित कर कलेक्टरगंज थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक विनय तिवारी को कलेक्टरगंज से हटाकर अरेल थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मनीष कुमार को गोविंदनगर से कोहना थानाध्यक्ष तथा विजय सिंह को सेन पश्चिम पारा से किदवई नगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
कानपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात थाना प्रभारी के तबादले

Share this story
