कानपुर।
पुलिस आयुक्त राघवीर लाल ने सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में आम नागरिकों एवं फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, धोखाधड़ी, मारपीट तथा अन्य शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की गहन एवं निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरणों की प्रगति से अवगत कराने तथा निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
फरियादियों की समस्याओं पर पुलिस आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Share this story