कानपुर नगर।

मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर अभिनव जे जैन ने सोमवार को लाला लाजपत राय चिकित्सालय में नवनिर्मित बर्न वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा मरीजों के लिए किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक श्री आरके गुप्ता, के प्रधानाचार्य श्री संजय काला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान भवन में आंशिक रूप से पाई गई छोटी-छोटी कमियों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी कमियां पूर्ण किए जाने के उपरांत भवन के हस्तांतरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। नवनिर्मित बर्न वार्ड के शुरू होने से कानपुर नगर सहित आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।