BREAKING
ईरान के प्रति खाड़ी का कौन-सा देश सबसे सख़्त और कौन-सा सबसे नरम? - BBC | 'ट्रंप पर तो गोली चलनी ही थी, भारत में भी...', अमेरिका में गोलीबारी पर कांग्रेस नेता - ABP News | AAP को झटका, राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को मिली राज्यसभा सभापति से मंजूरी - AajTak | कोलकाता के कालीबाड़ी मंदिर में पीएम मोदी ने यूंही नहीं की पूजा, समझिए बंगाल BJP की रणनीति - Navbharat Times | UP IMD Rain alert: हीटवेव के हाहाकार के बाद अब यूपी में आया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने का भी खतरा - Moneycontrol Hindi
Home /कानपुर

कानपुर में गौशालाओं का औचक निरीक्षण, सीडीओ ने दिए व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश

कानपुर में गौशालाओं का औचक निरीक्षण, सीडीओ ने दिए व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश

कानपुर नगर, 27 अप्रैल 2026। जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने वृहद गौ आश्रय स्थल कठारा (विकास खण्ड विधनू), गौ आश्रय स्थल बरनाव (विकास खण्ड पतारा) तथा गौ आश्रय स्थल परास (विकास खण्ड घाटमपुर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनुराग सिंह भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौवंशों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए सभी गौशालाओं में टिन शेड की छतों पर चूने की पुताई कराई जाए, जिससे तापमान कम रखा जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आश्रय स्थलों में गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। शेड के अंदर बोरे के पर्दे लगाए जाएं और उन्हें स्प्रिंकलर या पाइप के माध्यम से लगातार गीला रखा जाए, ताकि गर्म हवाओं से बचाव हो सके।

सीडीओ ने यह भी कहा कि आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त टिन शेड का निर्माण कराया जाए तथा दो शेड के बीच के गैप को पर्दों से ढका जाए, जिससे गौवंशों को तेज धूप और लू से राहत मिल सके।

उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य दो दिनों के भीतर पूर्ण कराकर इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Share this story