कानपुर नगर, 08 मई 2026।
उपनियंत्रक सदस्य, नागरिक सुरक्षा, कानपुर नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर, कानपुर नगर में वार्डेन सेवा के अंतर्गत विभिन्न नागरिक सुरक्षा प्रखंडों — पनकी, सर्वोदय नगर, कलेक्टरगंज, कृष्णा नगर एवं गोविन्द नगर — में डिवीजनल वार्डेन (अवैतनिक/स्वयंसेवी) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक नागरिक सुरक्षा कोर सदस्यों एवं आमजन से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन जमा करने की अवधि 10 मई 2026 से 25 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नागरिक सुरक्षा कार्यालय, गांधी भवन, फूलबाग, कानपुर नगर से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त एनआईसी की वेबसाइट upkap@nic.in पर भी जानकारी उपलब्ध है।
-------
