कानपुर नगर।
भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नागरिक सुरक्षा कोर, प्रखंड रतनलाल नगर पोस्ट–4 द्वारा मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शुक्रवार 22 मई 2026 को दोपहर 1 बजे हरी मस्जिद के पास आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम में राहगीरों और क्षेत्रवासियों को ठंडा शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर वार्डेन अल्तमस जिलानी के सहयोग एवं स्टाफ ऑफिसर राम जी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। बढ़ती गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने और उन्हें राहत देने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य की क्षेत्र में खूब सराहना हुई।
इस अवसर पर पोस्ट वार्डेन रूपेश श्रीवास्तव, ICO मनोज सक्सेना, सेक्टर वार्डेन सूरज दीक्षित, अल्तमस जिलानी सहित सोमिल, सोहिल, हर्षित गुप्ता, मनोज गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, दिलीप कुमार और नीरज निगम उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राहगीरों को शरबत वितरित किया और मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम को लेकर नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उप नियंत्रक शिवराज सिंह, चीफ वार्डेन राजीव सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन आशीष बाजपेई, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन सतीश अरोड़ा, सहायक उप नियंत्रक विमलेश यादव, डिविजनल वार्डेन वेद प्रकाश वर्मा एवं स्टाफ ऑफिसर राम जी गुप्ता ने इस सेवा कार्य की सराहना की।
भीषण गर्मी के बीच किया गया यह छोटा सा प्रयास लोगों के चेहरों पर मुस्कान और राहत लेकर आया।