BREAKING
Iran US Tension Live News: 'अमेरिका के साथ डील करने के लिए बेचैन हो रहा ईरान': ट्रंप ने लाइव आकर बताए मिडिल... - News18 Hindi | इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, - ABP News | गैस महंगी, किराया बढ़ा... इतनी सैलरी में कैसे चले घर, नोएडा में प्रोटेस्ट कर रहे मजदूरों का दर्द - AajTak | JDU ने आखिरी वक्त में बीजेपी के पाले में सीएम की गेंद फेंकी, जानिए नीतीश के दांव की असल कहानी - Navbharat Times | 'भारतीय जहाज आराम से गुजरें...' होर्मुज संकट के बीच ईरान ने दिल्ली को दिया भरोसा - AajTak
Home /आपका शहर

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा का सैलाब: दुग्धाभिषेक, दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से गूंजा नौबस्ता

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा का सैलाब: दुग्धाभिषेक, दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से गूंजा नौबस्ता

कानपुर नगर। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नौबस्ता पश्चिम वार्ड-65 के दामोदर नगर में श्रद्धा और सम्मान का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की प्रतिमा पर दुग्ध से अभिषेक कर माल्यार्पण किया और दीप जलाकर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना को स्मरण करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और सशक्त भारत के निर्माण में उनकी भूमिका प्रेरणादायक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष (ओबीसी) रमाकांत शर्मा ने कहा कि देश आज बड़े उत्साह के साथ अंबेडकर जयंती मना रहा है। यह दिन हमें उनके सिद्धांतों पर चलने और समाज में समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सचान ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने भारत को उसका संविधान दिया, जो किसी भी राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव होता है। उन्होंने कहा कि ने जीवनभर सामाजिक कुरीतियों और जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया और समाज को समानता का मार्ग दिखाया।

पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाएं और आने वाली पीढ़ी को भी उनके संघर्ष और विचारों से अवगत कराएं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक केके सचान, अनिल पाल, विकास वाजपेई, विकास सविता, राजीव गुप्ता, विजय वर्मा, ऋतिक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश गूंजता रहा।

Share this story