गौरव सिंह भदौरिया बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कानपुर। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर किदवई नगर स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से गौरव सिंह भदौरिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर मनोनयन पत्र सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी से दायित्व निभाएंगे और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री सहित कई वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Share this story