BREAKING
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में 54 वोट से गिरा, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत - Jagran | होर्मुज खुलते ही भरभराकर गिरीं तेल-गैस की कीमतें! भारत पर क्या होगा असर? - AajTak | इजरायल-लेबनान में हो गया 10 दिन का सीजफायर, सातवें आसमान पर ट्रंप, बोले- 'मैंने दसवां युद्ध रुकवाया' - News18 Hindi | 'ईरान के साथ जल्द ही...' उधर आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, इधर डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया - ABP News | अमेरिका ने कहा- नहीं बढ़ेगी रूस से तेल ख़रीद पर छूट, भारत पर क्या हो सकता है असर? - BBC
Home /आपका शहर

फर्जी आवासीय योजनाओं का जाल, डूडा की सख्त चेतावनी — सतर्क रहें नागरिक

 फर्जी आवासीय योजनाओं का जाल, डूडा की सख्त चेतावनी — सतर्क रहें नागरिक


कानपुर नगर।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने आमजन को फर्जी आवासीय योजनाओं से सावधान रहने की सख्त चेतावनी जारी की है। परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में डूडा कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार की निःशुल्क आवासीय योजना के लिए आवेदन पत्र वितरित नहीं किए जा रहे हैं।
डूडा के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्व ‘आसरा आवास योजना’ एवं ‘मा० कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना’ के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग फर्जी आवेदन पत्र भरवाकर नकली आवंटन पत्र जारी कर रहे हैं और अवैध रूप से धनराशि की वसूली कर रहे हैं, जो पूर्णतः भ्रामक और असत्य है।
अधिकारी ने बताया कि डूडा द्वारा संचालित सभी आवासीय योजनाएं पूरी तरह निःशुल्क होती हैं और इनके लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता। ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रलोभन में न आएं और किसी अज्ञात व्यक्ति या संस्था को पैसे न दें।
यदि किसी को आवासीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो, तो वे विकास भवन स्थित डूडा कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
👉 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — फर्जी योजनाओं से बचें।

Share this story