BREAKING
नेतन्याहू की धमकी के बाद झुक गया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को डिलीट करने पड़े पोस्ट - AajTak | Iran US Deadlock Live: ना-ना करते पाकिस्तान पहुंच गया ईरानी दल, अमेरिका पहले से हाजिर - News18 Hindi | Assembly Election 2026 Live: 'कानून सबके लिए बराबर, बंगाल में किसी को भी 4 शादी की...', UCC को लेकर क्या बोले - ABP News | 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- जल्द शुरू होगा तेल का बहाव - Navbharat Times | ईरान बनाएगा होर्मुज पर टोल... फिर एक जहाज पर कितने करोड़ टैक्स देना होगा? - AajTak
Home /आपका शहर

घंटाघर चौराहे पर सख़्ती : डीसीपी यातायात ने खींची 'लक्ष्मण रेखा' 50 मीटर दायरे में अतिक्रमण पर कार्यवाई

घंटाघर चौराहे पर सख़्ती : डीसीपी यातायात ने खींची 'लक्ष्मण रेखा' 50 मीटर दायरे में अतिक्रमण पर कार्यवाई


कानपुर नगर।
शहर में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार ने घंटाघर चौराहे का निरीक्षण करते हुए वहां व्यवस्था सुधारने के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची और स्पष्ट निर्देश दिए कि चौराहे के 50 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने चौराहे के चारों ओर रस्सी बांधकर सीमा तय की, ताकि वाहन चालक निर्धारित दायरे का पालन करें। साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे चौराहे से कम से कम 50 मीटर दूरी पर ही सवारी बैठाएं और उतारें।

डीसीपी ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम जनता को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।

यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से चौराहे पर व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this story