यूपी बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडे को कानपुर में सबसे अधिक 1575 वोट, प्रदेशीय सूची में भी सबसे आगे
कानपुर। यूपी बार काउंसिल चुनाव की जारी मतगणना में कानपुर के अधिवक्ता अनुराग पांडे को अब तक सबसे अधिक 1575 मत प्राप्त हुए हैं। कानपुर के मतदाताओं की पहली पसंद बनकर उभरे अनुराग पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र स्वरूप पर 432 मतों की बढ़त बना ली है। योगेंद्र स्वरूप को 1143 वोट मिले हैं, जबकि अंकज मिश्रा 981 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
मतगणना के दौरान मिले रुझानों के अनुसार अनुराग पांडे प्रदेश स्तरीय सूची में भी शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं। वहीं योगेंद्र स्वरूप चौथे और अंकज मिश्रा पांचवें स्थान पर बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम परिणाम घोषित होना अभी शेष है।
कानपुर के अन्य प्रत्याशियों में अजीत शुक्ला को 445, नरेश चंद्र त्रिपाठी को 429, नदवीम रऊफ खान को 336 तथा श्रीमति विश्वासिता कटियार को 244 मत प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा कई अन्य प्रत्याशी भी मतगणना में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
यूपी बार काउंसिल की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए प्रदेश भर से 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि कानपुर नगर से 26 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रयागराज में चल रही मतगणना पर पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं।
कानपुर के अधिवक्ता समाज में अनुराग पांडे के प्रदर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है। यदि अंतिम परिणामों तक यही बढ़त बरकरार रहती है तो वह न केवल कानपुर बल्कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मत पाने वाले प्रत्याशी बन सकते हैं। हालांकि अंतिम स्थिति मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो
यूपी बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडे को कानपुर में सबसे अधिक 1575 वोट प्रदेश सूची में भी सबसे आगे


Share this story