कानपुर के सिपाही आशीष शुक्ला ने रचा इतिहास, यूपीपीसीएस 2024 में बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर

कानपुर के सिपाही आशीष शुक्ला ने रचा इतिहास, UPPCS 2024 में बने कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर
कानपुर नगर।
कमीश्नरेट कानपुर नगर में तैनात आरक्षी आशीष शुक्ला ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए UPPCS 2024 परीक्षा में कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी की लहर है।
वर्ष 2018 बैच के आरक्षी आशीष शुक्ला वर्तमान में कानपुर नगर कमिश्नरेट में नियुक्त हैं। मूल रूप से शुक्ला बाजार, जनपद अमेठी के निवासी आशीष शुक्ला ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने आशीष शुक्ला को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर आईपीएस सुमित सुधारकर रामटेके भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी आशीष शुक्ला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
आशीष शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Share this story