BREAKING
US-Israel-Iran War LIVE: ये कैसा सीजफायर? ईरान की तेल रिफाइनरी में धमाका, कुवैत पर भी ड्रोन अटैक - AajTak | ईरान में सीजफायर के बीच रहस्‍यमयी धमाके, लवन और सिर्री आईलैंड की ऑयल रिफाइनरियां में उठे आग के गोले - News18 Hindi | US Iran War: न टैरिफ, न यूरेनियम भंडार, प्रतिबंधों से मिलेगी राहत, ट्रंप बोले- ईरान के - ABP News | ईरान-अमेरिका में राजीनामा: क्या-क्या सस्ता होगा? जो उबला अंडा ₹20 में मिलने लगा था, क्या वो भी घटेगा? - News18 Hindi | पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम में कैसे मदद की? - BBC
Home /आपका शहर

नाना राव पार्क में जनसुनवाई कैंप, कई का मौके पर निस्तारण

नाना राव पार्क में जनसुनवाई कैंप, कई का मौके पर निस्तारण

नानाराव पार्क में जनसुनवाई कैम्प: 52 शिकायतें दर्ज, कई का मौके पर निस्तारण
कानपुर, 08 अप्रैल।
शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार को महापौर की अध्यक्षता में नानाराव पार्क के समीप श्याम महोत्सव स्थल, फूलबाग में जोन-1 का जनसुनवाई कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में नगर निगम, जलकल, स्वास्थ्य, केस्को, समाज कल्याण एवं डूडा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 11 शिकायतें आयुष्मान कार्ड से संबंधित थीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। इसके अलावा नानाराव पार्क में समर्सिबल से जुड़ी एक समस्या का समाधान भी तत्काल कर दिया गया।
शेष 40 शिकायतें सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, पेड़ कटान एवं मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) से संबंधित रहीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कैम्प में पार्षद यशपाल सिंह, अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता ‘मोनू’, आदर्श गुप्ता, आकर्ष बाजपेयी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में अपर नगर आयुक्त मो० अवेश, मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, महाप्रबंधक जलकल आनंद कुमार त्रिपाठी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आर०के० निरंजन, जोनल अधिकारी जोन-1 विद्या सागर यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story