BREAKING
ट्रंप ने ईरान को एक ही रात में ख़त्म करने की धमकी दी, ईरान ने दिया ये जवाब - BBC | होर्मुज से डोनाल्ड ट्रंप भी वसूलेंगे टोल, ईरान-अमेरिका में कहां अटकी डील? सामने आ गई वजह - News18 Hindi | दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ करने वाले की हुई पहचान, परिवार बोला- PM मोदी से मिलने का था प्लान - AajTak | Explainer: PFBR से भारत ने कैसे बदल दिया परमाणु ऊर्जा का गेम, यूरेनियम वाली दिक्कत खत्म, अब काम आएगा देश का... - News18 Hindi | 'हिमंत बिस्वा सरमा को चाहिए कि...' कांग्रेस के आरोपों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने - ABP News
Home /आपका शहर

कानपुर मुख्य विकास अधिकारी ने डी टी सी सेंटरो का औचक निरीक्षण किया

कानपुर मुख्य विकास अधिकारी ने डी टी सी सेंटरो का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर।
मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर ने डीटीसी सेंटर नवाबगंज, ग्वालटोली एवं सर्वोदय नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं, जिन पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नवाबगंज डीटीसी सेंटर में उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के दौरान तेजस्वी (सपोर्ट स्टाफ) अनुपस्थित पाए गए। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि संबंधित कार्मिक आयुष्मान कार्ड के डाटा अद्यतन कार्य हेतु काशीराम गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि उपस्थिति सुनिश्चित किए बिना वेतन आहरण न किया जाए। साथ ही ओपीडी रजिस्टर को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए। केंद्र में 26 लोगों को एआरवी का टीकाकरण किया गया। सेंटर परिसर के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र पाए जाने पर नगर आयुक्त से वार्ता कर इसे अन्यत्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
डीबीटी सेंटर ग्वालटोली में निरीक्षण के दौरान परिसर में प्लास्टिक कचरा बिखरा मिला। नगर आयुक्त को नियमित साफ-सफाई और सफाई कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपस्थिति पंजिका में पारो पिछले तीन माह से बिना सूचना अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर अन्य कर्मचारी की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। ओपीडी रजिस्टर में निर्धारित कॉलम के अनुसार प्रविष्टियां नहीं पाई गईं, जिसे सुधारने के निर्देश दिए गए। वैक्सीनेशन कक्ष में जानकारी दी गई कि सोमवार को टीकाकरण अवकाश रहता है, जबकि एक दिन पूर्व पांच बच्चों का टीकाकरण हुआ था। टीकाकरण बढ़ाने और काउंसलिंग कक्ष के उपयोग के निर्देश भी दिए गए।
सर्वोदय नगर डीबीटी केंद्र में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। ओपीडी रजिस्टर के अनुसार 32 मरीजों का उपचार किया गया और 34 लोगों को डॉग बाइट का टीकाकरण लगाया गया। निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित पाई गई। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति ठप है, ऐसे में वैक्सीन को कोल्ड बॉक्स में सुरक्षित रखा गया है। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बेनाझाबर को बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दवाइयों के पैकेट को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश भी दिए गए।

Share this story